Spread the love

प्रदेश महामंत्री नरेश हुंडिया ने किया कार्यक्रम में प्रतिभाग, जिलेभर के पदाधिकारी व किसान रहे मौजूद

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण काशीपुर विधानसभा के जयपुर खुर्द स्थित नागराज रिजॉर्ट (बूथ संख्या-20) में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा नरेश हुंडिया ने बताया कि प्रदेश संयोजक के रूप में उनके निर्देशन में प्रदेश के सभी 19 जिलों में जिला स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। काशीपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक चरणजीत सिंह देओल ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह गामा, जिला मंत्री एवं ग्राम प्रधान जसपाल सिंह जैसी, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक एवं कार्यक्रम के सह संयोजक अवतार सिंह नागरा, मंडल अध्यक्ष हर्षित सचदेवा, जिला मंत्री रामगोपाल सिंह, कार्यालय मंत्री दलेर सिंह बाजवा, जिला मीडिया सह संयोजक विक्रमजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सुरेंद्र सिंह लवली, अशोक कुमार, गोविंद गुप्ता सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!