


(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
मोहन चंद्र पांडेय बने आईटीआई थाना प्रभारी, पंकज कुमार को मिली दिनेशपुर थाने की कमान
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए एसएसपी ने 18 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर मोहन चंद्र पांडेय को थाना आईटीआई का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को थाना दिनेशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा एसएसआई बाजपुर विक्रम सिंह धामी को चौकी पैगा प्रभारी, एसओजी के उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को रम्पुरा चौकी प्रभारी, रविंद्र बिष्ट को दिनेशपुर थानाध्यक्ष से एसओजी प्रभारी रुद्रपुर, उमेश कुमार को एसओजी प्रभारी से थाना प्रभारी पुलभट्टा बनाया गया है।
मनोज पांडेय को प्रभारी चौकी महतोष, निर्मल लटवाल को चौकी बगवाड़ा, गोविंद मेहता को चौकी पतरामपुर से चौकी गढ़ीनेगी, प्रियांशु जोशी को कोतवाली रुद्रपुर से जसपुर बाजार चौकी, देवेंद्र बिष्ट को चौकी पतरामपुर, मदन सिंह बिष्ट को एसएसआई गदरपुर, धीरज वर्मा को चौकी बरा, जसविंदर सिंह को एसएसआई बाजपुर, सुरेंद्र रिंगवाल को कोतवाली सितारगंज, अनवर अहमद को थाना नानकमता तथा बसंत बल्लभ भट्ट को थाना आईटीआई भेजा गया है। वहीं प्रदीप मिश्रा का स्थानांतरण थाना पुलभट्टा से पुलिस कार्यालय में किया गया है।
