




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर तेजी से अमल, गूलरभोज आईटीआई का नामकरण भी अंतिम चरण में
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासों एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से बुक्सा समाज की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। उपजिलाधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह के साथ हुई बैठक में जानकारी दी गई कि गदरपुर में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित बुक्सा भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।
बैठक में यह भी बताया गया कि गूलरभोज स्थित राजकीय आईटीआई का नाम वीर राजा जगतदेव के नाम पर रखने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बुक्सा समाज की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई से समाज में खुशी का माहौल है।

प्रदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुक्सा समाज के सम्मान, पहचान और विकास की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। इससे समाज की वर्षों पुरानी मांगों को नई पहचान और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ मौजूद रहे
