Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा )

(7037260222)

रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट का द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार 27-7-2026

अध्यक्ष प्रभात खुराना , रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन

रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट का द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार 27-7-2026

मीडिया प्रभारी  मयंक माटा, रुद्रपुर इलेक्टिकल्स एसोसिएशन

रुद्रपुर। रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर), मुख्य बाजार रुद्रपुर में किया जाएगा। यह शिविर गर्ग इलेक्ट्रिकल्स के स्वामी मांगेराम गर्ग एवं उनके परिवार द्वारा उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती अंगूरी देवी की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात खुराना ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनों से अधिक से अधिक सहयोग करते हुए युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
ट्रस्ट ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मयंक माटा ने भी युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में मानवता और सेवा का संदेश देना चाहिए।