Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी के मार्गदर्शन में प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ का संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमित डोभाल की संस्तुति पर की गई।

घोषित दायित्वों के अनुसार प्रदेश संयोजक अमित डोभाल को देहरादून महानगर, उत्तरकाशी, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल का प्रभार सौंपा गया है। प्रदेश सह संयोजक सचिन वड़ेहरा को देहरादून ग्रामीण, ऋषिकेश, रुड़की एवं हरिद्वार, प्रियंका कंडारी को कोटद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली एवं रुद्रप्रयाग तथा किशोर बहुगुणा को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत एवं रानीखेत का दायित्व दिया गया है।

प्रदेश संयोजक अमित डोभाल ने सभी नव नियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रकोष्ठ का उद्देश्य प्रत्येक दिव्यांगजन को योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Advertisement
Advertisement