Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

संयुक्त टीम की कार्रवाई, ओटीएस के तहत 8 लाख रुपये जमा

डीएम के निर्देश पर गदरपुर में विशेष वसूली अभियान, दो बकायेदार गिरफ्तार, 8 लाख रुपये जमा

गदरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील गदरपुर  उप जिला अधिकारी रिचा सिंह द्वारा क्षेत्र में विशेष वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के तहत राजस्व विभाग, पुलिस एवं संबंधित बैंकों की संयुक्त टीम ने ग्राम मोतियापुर, गिरधरनगर, रोशनपुर और कनकटा में बकायेदारों के घर पहुंचकर बकाया ऋण की वसूली के लिए कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में दो बकायेदारों को गिरफ्तार कर तहसील कारागार भेजा गया। वहीं प्रभावी कार्रवाई के चलते अब्दुल अज़ीज़ निवासी मसीत और अब्दुल हबीब निवासी मोतियापुरा ने संबंधित बैंक के साथ एकमुश्त समझौता (ओटीएस) करते हुए तत्काल 8 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई।
तहसील प्रशासन ने बताया कि बकाया राजस्व एवं बैंक ऋण की वसूली के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जानबूझकर बकाया राशि जमा न करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, जबकि स्वेच्छा से भुगतान करने वालों को नियमानुसार उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement