पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन बोले— भीड़ से घबराकर बदला गया रैली स्थल

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

राहुल गांधी की रैली का स्थल बदलने पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

गदरपुर। कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली का स्थल बदले जाने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि राहुल गांधी की रैली को मिल रहे भारी जनसमर्थन और संभावित भीड़ से घबराकर सरकार ने रैली स्थल बदलने का फैसला किया है।
महाजन ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है तथा लाखों लोगों के पंजीकरण के बाद भाजपा सरकार असहज हो गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा बड़ी संख्या में कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व से जुड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि अब राहुल गांधी की रैली 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल/कॉलेज मैदान, रेसकोर्स में आयोजित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रेमानंद महाजन ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रम आयोजित करने का समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के कार्यक्रमों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न कर रही है, जो स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।