बन्नू स्कूल मैदान में शाम 5 बजे खुलेंगे प्रवेश द्वार, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने जारी की अपील
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान (रेसकोर्स) में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
महाजन ने बताया कि जनसभा के लिए प्रवेश द्वार शाम 5 बजे से खोल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को सफल बनाएं तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
