(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(7037260222)

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रायन वस्त्र शोरूम का किया शुभारंभ

गदरपुर खबर रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किच्छा रोड स्थित संजय नगर में रायन वस्त्र शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यापारिक उन्नति की कामना की।
उन्होंने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलती है। व्यापारियों की मेहनत और लगन ही शहर की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायन वस्त्र शोरूम अपनी गुणवत्ता, बेहतर सेवा और ग्राहकों के विश्वास के बल पर क्षेत्र में अलग पहचान स्थापित करेगा।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रायन वस्त्र शोरूम का किया शुभारंभ

पूर्व विधायक ने प्रतिष्ठान संचालकों से ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद एवं संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया गया व्यापार हमेशा सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है।
इस अवसर पर विकास मल्लिक, रंजीत तिवारी, असीता बाला, उत्तम चौधरी, तरुण विश्वास, अभिमन्यु साना, शिवा दास, बॉबी गोलदार, पंकज मिश्रा, विश्वजीत ढाली, दीपक सरकार, गोलू मिश्रा, सुजीत ढाली, अभिजीत, पारस, प्रताप, जयदेव, कार्तिक, सुशांत, प्रकाश मल्लिक, राजू बढ़ोई, सुजीत विश्वास, बिट्टू, ध्रुव, शिशिर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।