(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)7037260222)

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भूरारानी क्षेत्र में युवाओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधा लगाकर किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
राजकुमार ठुकराल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।
उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण जरूरी है।
इस अवसर पर अरुण गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, संजीत साहनी, परविंदर सिंह, विजय यादव, राकेश तिवारी, अमरीक सिंह, ललित, बबलू, चिंपू, उषा, भरत पाल, मुकेश साहनी, केरू मंडल, छत्रपाल प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
