Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। नगर निगम के ओर से संचालित मेयर जनता के द्वार अभियान के तहत सोमवार को ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया। मेयर विकास शर्मा ने स्वयं अधिकारियों के साथ बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का जिला स्तरीय विशेष कैंप भी लगाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्ट्रीट वेंडर्स ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किए।

     कैंप में 70 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही स्वीकृत कर दिए गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, श्रमिक व स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार पहुंचे। शिविर में नगर निगम, विद्युत विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, आयुष्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। जनता दरबार में बिजली कनेक्शन, पेयजल आपूर्ति, हाउस टैक्स, सफाई व्यवस्था, पेंशन, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान कई लोगों ने अमृत योजना के तहत पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिलने और दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत मेयर के समक्ष रखी। इस पर मेयर विकास शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि योजना के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसलिए प्रत्येक पात्र परिवार तक इसका लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने और शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने बताया कि तीसरे जनता दरबार में ट्रांजिट कैंप सहित आसपास के कई वार्डों को कवर किया गया। शिविर में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, राजू नबियाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद विष्णु, चिराग कालरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement