


(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं पर लगाई जा सकती है प्रभावी रोक।
गदरपुर खबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत वार्ड नंबर-2 गूलरभोज में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शान्त लाल कोहली ने की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पम्पलेट वितरित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सांग तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, मीना, संगीता सरदार, कु. दीपा, गोपाल सिंह गौतम एवं कुंबर सिंह ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 65 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक कर सुरक्षित और जिम्मेदार समाज का निर्माण करना था।
