Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“घर का कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, स्वच्छ गदरपुर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें”।गदरपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ा निर्णय, 11 क्लस्टरों के लिए भूमि चयन और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था होगी मजबूत(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)( 9917322413)

गदरपुर खबर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड कार्यालय गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी, रिचा सिंह खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद गदरपुर, नगर पंचायत दिनेशपुर, नगर पंचायत गूलरभोज के अधिशासी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित रहे।गदरपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बड़ा निर्णय, 11 क्लस्टरों के लिए भूमि चयन और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था होगी मजबूतबैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अर्बन लोकल बॉडीज (ULB) के साथ समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी। साथ ही 11 क्लस्टरों के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। स्वजल परियोजना के अंतर्गत पूर्व में उपलब्ध 13 ट्रैक्टरों की मरम्मत कर उन्हें पुनः उपयोग में लाने हेतु ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन पर तीन स्तरीय दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उपजिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाला कूड़ा केवल ग्राम पंचायतों में स्थापित निर्धारित जालों में ही डालें, जिससे स्वच्छता वाहन नियमित रूप से कूड़ा एकत्र कर उसे कॉम्पेक्टर तक पहुंचा सकें।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे गांव-गांव जाकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं और ग्रामीणों को स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग के लिए प्रेरित करें। इस कार्य पर होने वाला व्यय 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड से वहन किया जाएगा।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, राजपाल सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी, पार्वती चंद सहित सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल और राजकुमार भारती समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
खंड विकास अधिकारी गदरपुर ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement