Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70372 60 222)

प्रेम आश्रम धाम में 72वां विशाल जागरण, हवन-पूजन व भंडारा संपन्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गदरपुर खबर रुद्रपुर। संपतपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में गुरु गायत्री नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित 72वां वार्षिक विशाल जागरण, हवन-पूजन एवं भंडारा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हो गया। दादा गुरु श्री श्री 1008 भरव नाथ महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन किया गया। वहीं कई दिनों से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का भी भव्य समापन हुआ। कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और मानव कल्याण के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी प्रेम आश्रम धाम पहुंचे। उन्होंने गुरु गायत्री नाथ महाराज तथा कथा व्यास स्वामी राम जी दास विशिष्ठ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत-महापुरुष समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन को सकारात्मक दिशा देता है तथा समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में प्रेम आश्रम धाम न्यास समिति के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, शुभम सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेन्द्र बठला, चिमन लाल ठुकराल, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, ललित बिष्ट, अशोक यादव, रमेन विश्वास, सुभाष मक्कड़, विशाल छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, तीरथ सीकरी, इंदर खुराना, दर्शन लाल छाबड़ा, विनोद ठुकराल, बंटी कुमार, गुलशन शर्मा, विक्की छाबड़ा, सुमन, शकुंतला रानी सुखीजा, वर्षा छाबड़ा, मीनू हुड़िया, शशि भुसरी, कांता मक्कड़, शोभा फुटेला, रजनी, सीमा सेतिया, सोनिया, सुदेश छाबड़ा, राधा रानी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(70372 60 222)

Advertisement
Advertisement