Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेड़ा। ऊधम सिंह नगर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। बाजपुर और केलाखेड़ा क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया गया।

संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त एनआर जोशी के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मसीत, केलाखेड़ा, कुईखेड़ा और सरकड़ी क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।

आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले करीब 12 हजार किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत तीन अभियोग भी दर्ज किए गए हैं। अभियान में मंडलीय प्रवर्तन दल कुमाऊं मंडल, जनपदीय प्रवर्तन दल तथा रुद्रपुर और बाजपुर क्षेत्रों की संयुक्त टीम शामिल रही।

Advertisement
Advertisement