Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग किच्छा क्षेत्र से गदरपुर की ओर प्रतिबंधित गौवंशीय मांस की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वार्ड नंबर-3 और वार्ड नंबर-4 के आसपास घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

घेराबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस की मौजूदगी भांप ली और भागने का प्रयास किया। इसी क्रम में आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। घटनास्थल पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो राउंड फायरिंग भी हुई।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों आरोपी मौके से भाग नहीं सके। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर और अबरार पुत्र बाबू खान निवासी सिनेमा हॉल कॉलोनी, वार्ड नंबर-3, गदरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित मांस को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और मांस की आपूर्ति के गंतव्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!