Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हिसार के कई मंदिरों में बढ़ते तापमान को देखते हुए भगवान की सेवा के तरीके बदल दिए गए हैं। कहीं देवी-देवताओं को ठंडाई, शिकंजी, मठा, रसमलाई, फल और आइसक्रीम का भोग लगाया जा रहा है, तो कहीं गर्भगृह में एसी और कूलर लगाकर वातावरण को ठंडा रखा जा रहा है।

श्री देवी भवन मंदिर के पुजारियों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में भगवान को हल्के और सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं ताकि प्रतिमाओं के आसपास शीतलता बनी रहे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसरों में ठंडे पानी, छबील और वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई है।

श्री श्याम मंदिर सहित शहर के कई धार्मिक स्थलों पर आरती के समय में भी बदलाव किया गया है, ताकि श्रद्धालु सुबह और शाम के ठंडे समय में आराम से दर्शन कर सकें।

मंदिर पुजारियों का कहना है कि भगवान की सेवा हमेशा ऋतु के अनुसार की जाती है। सर्दियों में जहां गरम भोग चढ़ाए जाते हैं, वहीं गर्मियों में शीतल भोग और ठंडक का विशेष ध्यान रखा जाता है।

Advertisement