Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रानीखेत प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संगठनात्मक मंथन

गदरपुर खबर रानीखेत। “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत आयोजित जिला रानीखेत प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अंत्योदय के विचार और जनसेवा के मूल मंत्रों की जानकारी दी गई। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना के साथ कार्य करता है तथा प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से बढ़ती है। आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement