Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)
गदरपुर। किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल, दुर्गापुर नं. 2, दिनेशपुर की छात्रा कशिश वर्मा ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गदरपुर ब्लॉक टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। छात्रा की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त केपी पीएस परिवार ने कशिश वर्मा को इस सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि कशिश की मेहनत, अनुशासन एवं लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रा की सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग एवं छात्रा की निरंतर मेहनत को दिया।

Advertisement