Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष भूपेंद्र बृजपाल का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
नरेश हुंडिया के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष से की मुलाकात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त थाना अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
गदरपुर थाना अध्यक्ष से मिले भाजपा पदाधिकारी, उत्कृष्ट कार्यकाल की कामना

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर। भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री के नरेश हुंडिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गदरपुर के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष भूपेंद्र बृजपाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल एवं उत्कृष्ट कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि थाना अध्यक्ष भूपेंद्र बृजपाल के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को बेहतर पुलिस व्यवस्था का लाभ मिलेगा। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर नरेश हुंडिया प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड, नवाब अल्वी मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजू शर्मा, नितिन शर्मा मंडल मंत्री युवा मोर्चा, वंश वर्मा मंडल कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, गौरव सैनी सोशल मीडिया संयोजक ओबीसी मोर्चा, रितुल बर्मा मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा, समन मुंजाल मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, शिवा तिवारी कार्यकारिणी सदस्य, मनोज चौहान, विशाल सैनी एवं हिमांशु हुंडिया पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement