Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के रुद्रपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विधायक शिव अरोरा के साथ रोड शो करते हुए उन्होंने शहर का भ्रमण किया और बाद में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं, जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। देहरादून में भाजपा ज्वाइन करने के बाद रुद्रपुर पहुंचीं मीना शर्मा का गल्ला मंडी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधायक शिव अरोरा के साथ उनका काफिला मुख्य बाजार, डीडी चौक और खेड़ा रोड से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में मिला स्नेह और सम्मान उन्हें पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने महिला सम्मान के मुद्दे पर निरंतर संघर्ष जारी रखने की बात भी कही। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मीना शर्मा के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा को महिला सम्मान और सर्वसमावेशी विचारधारा वाली पार्टी बताया। वहीं जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने भी उनके शामिल होने पर खुशी जताई और संगठन को मजबूती मिलने की बात कही।

     इस दौरान अनिल शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, उपेंद्र चौधरी, गुन्नू चौधरी, जगदीश विश्वास, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा, प्रीत ग्रोवर, राधेश शर्मा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अजीत सोलंकी, राजीव शुक्ला, राजेश तिवारी, मंदीप सिंह, जितेंद्र संधू, मनीष गोस्वामी, गजेंद्र प्रजापति, अरुण दीक्षित, मोर सिंह, राजेश कामरा, सोनू अनेजा, अशोक विश्वास, रोबिन विश्वास, अखिल विश्वास, मुकेश कुमार, प्रीति धीर, गीता भारद्वाज, सुभाष यादव, एसपी यादव, भीमसेन गुप्ता, गुरबाज दुमरा, मनमोहन वाधवा, सचिन मुंजाल, कार्तिक घीक, महेंद्र आर्य, कमल राणा, संजीव शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement