Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर उत्तराखंड सरकार में जनजाति सलाहकार परिषद के नवनियुक्त सदस्य मुकेश राणा के आवास पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा बाबू सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।
गुंजन सुखीजा ने मुकेश राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व समाज के विकास और जनजातीय वर्ग के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान गुंजन सुखीजा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं, इसी कारण उन्हें प्रेरणास्रोत मुख्यमंत्री कहा जाता है।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और मुकेश राणा के सम्मान में शुभकामनाएं प्रकट कीं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!