Spread the love

देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बोले—पत्र से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक अरविंद पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी दल बेबुनियाद बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।
विधायक पांडे ने कांग्रेस द्वारा जारी तथाकथित “लेटर बम” पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कहा कि उस पत्र से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार और संगठित पार्टी है और इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं रखती।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपना रही है, लेकिन जनता सब समझती है। पांडे ने खुद को पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि “कमल का फूल” विकास और विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता विपक्ष को करारा जवाब देगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!