Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जय श्रीराम, जय श्रीराम, जय श्रीराम

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर में कल निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

गदरपुर। लगभग 550 वर्षो के संघर्ष व लाखों बलिदानों के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है।

     प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर से पूर्व 21 जनवरी 2024 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे गदरपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर की तीनों रामलीलायों की कमेटी श्री शिव पार्वती रामलीला आवास विकास, श्री शिव मन्दिर रामलीला एवं अनाज मंडी रामलीला के सहयोग से निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री शिव पार्वती रामलीला आवास विकास प्रांगण से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुये श्री गुरुद्वारा सिंह सभा एवं उसके पश्चात श्री रामलीला प्रागंण अनाज मंडी एवं पंजाबी कालोनी से होते हुये श्री शिव मन्दिर मन्दिर रामलीला प्रागंण में समापन होगा। 

     इस दौरान यात्रा में प्रभु श्री दरबार एवं हमारे पवित्र एवं दिव्य ग्रंथों के साथ विभिन्न विद्यालयों द्वारा बनाई गई झाकियों के भव्य शोभा यात्रा के रुप में नगर परिक्रमा का आयेजन किया जायेगा। 

    इसके पश्चात शाम 05 बजे श्रीराम दरबार एवं 05ः30 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    अतः आप सभी धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध हैं कि उक्त कार्यक्रम में परिवार, ईष्ट, मित्रों सहित सम्मलित होकर प्रभु श्रीराम का आर्शीवाद प्राप्त करें व पुण्य के भागी बनें।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।