Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मां शीतला पूजा महोत्सव में गूंजा आस्था का स्वर, राजकुमार ठुकराल ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

मां शीतला पूजा महोत्सव में गूंजा आस्था का स्वर, राजकुमार ठुकराल ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर खबर। खटोला ग्राम सभा के निमाईपाड़ा क्षेत्र में आयोजित भव्य मां शीतला पूजा महोत्सव में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
पूजा पंडाल में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां शीतला की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान आजाद यंग क्लब के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मां शीतला पूजा महोत्सव में गूंजा आस्था का स्वर, राजकुमार ठुकराल ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन और मेले समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मां शीतला की महिमा अपरंपार है और ऐसे आयोजनों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित और धार्मिक कार्यों में उनका सहयोग सदैव बना रहेगा।
इस अवसर पर आजाद यंग क्लब के अध्यक्ष सुजय विश्वास, उपाध्यक्ष आकाश मंडल, दिपांकर विश्वास, सुदर्शन विश्वास, तेज सिंह, प्रमोद बोरा, सुमिरन पांडे, काली दास, भवतोष वैद्य, ब्रजेन मंडल, सुंदर मेहरा, उमेद सिंह कार्की, अजय मंडल, परवेज खान, राजू सिंह, श्रीकांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement