Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनगर में कांग्रेस का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने दिए अहम निर्देश(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)रामनगर में कांग्रेस का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने दिए अहम निर्देशरामनगर, (खबर) 01 अप्रैल।कांग्रेस पार्टी द्वारा रामनगर क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न ग्रामों में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया।
ग्राम टांडा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्यामगिरी गोस्वामी के निवास पर, ग्राम चिल्किया में श्री महेंद्र सिंह मनराल के आवास पर तथा नंदपुर (चिल्किया) में वीरेंद्र सिंह रावत के निवास स्थान पर बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में संगठन के विस्तार और बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।रामनगर में कांग्रेस का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने दिए अहम निर्देशइस दौरान रामनगर के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शदेशबंधु रावत ने की। बैठकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Advertisement
Advertisement