Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। क्षेत्र के रामजीवनपुर नंबर-3 स्थित एक स्थानीय चर्च में रविवार को नियमित प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    सैनी समाज के कुछ लोगों ने यह आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था,  जिसके तत्पश्यात उपजिलाधिकारी ने रविवार को शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मामले की जांच के लिए तत्काल कानूगो विनोद कुमार को गांव स्थित चर्च भेजा। टीम के पहुंचते ही वहां चल रहा प्रार्थना कार्यक्रम रोक दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर कार्यक्रम से संबंधित जानकारी जुटाई। इस दौरान चर्च परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए हल्का तनाव भी बना रहा।

वहीं मसीही समाज ने आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि चर्च में केवल प्रार्थना और आध्यात्मिक सभा चल रही थी, जिसे बिना किसी ठोस आधार के बाधित किया गया। समाज के लोगों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए रोष व्यक्त किया और कहा कि उनकी शांतिपूर्ण धार्मिक गतिविधियों को गलत तरीके से विवाद का रूप दिया गया।

    वहीं सुरेंद्र सागर ने बताया कि मसीह और सैनी परिवार के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था, दोनों में रंजिश के  चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।

    इस मौके पर रामकिशोर सैनी, अरविंद सैनी, दुर्गेश सैनी, अमन, राजकुमार, अजय सैनी, रमेश सैनी, चंद्रसेन सैनी, अमित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement