Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच जंग से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है और अब इसका असर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Prices) की कीमतों पर दिखने लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल डीजल (Industrial Diesel) के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

इंडस्ट्रियल डीजल अब 22.03 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। 87.57 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये लीटर महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर कर दी है। इंडस्ट्रियल डीजल में 22 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी उद्योग, ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन लागत को प्रभावित करेगी, और इससे महंगाई बढ़ेगी जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!