Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

किसानों को पौध बेचने की मिली अनुमति, गदरपुर में एसडीएम व किसानों के साथ बैठक कर निकाला समाधान

गदरपुर/ऊधम सिंह नगर।भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने क्षेत्र के किसानों के हित में एक बड़ी पहल करते हुए प्रशासन द्वारा धान की नर्सरी (पौध) जोतने की कार्रवाई पर रोक लगवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर से फोन पर वार्ता की तथा गदरपुर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और किसानों के साथ बैठक कर समाधान का रास्ता निकाला।
बैठक में तय किया गया कि प्रशासन द्वारा किसानों की तैयार पौध को जोतने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा। जिन किसानों ने पहले से धान की पौध तैयार कर ली है, उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए पौध बेचने की अनुमति दी जाएगी। किसान अपनी पौध केवल उन क्षेत्रों के किसानों को बेच सकेंगे जो लो लैंड (Low Land) क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं या फिर उत्तर प्रदेश के किसानों को बेच सकते हैं।
बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने उपजिलाधिकारी से कहा कि किसानों की मेहनत को देखते हुए प्रशासन को पौध जोतने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और जिन किसानों ने पौध लगा ली है उन्हें बेचने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा पौध नहीं जोती जाएगी और किसान निर्धारित नियमों के तहत अपनी पौध बेच सकेंगे।
इस अवसर पर गुंजन सुखीजा ने कहा कि “किसान हमारा अन्नदाता है और उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को इस तरह नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा पौध जोतने की कार्रवाई से किसानों में रोष और आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो रही थी। हमने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। किसान भाई नियमों का पालन करते हुए अपनी पौध बेच सकें, इसके लिए रास्ता साफ कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क भाजपा नेता भोला शर्मा, प्रधान विकास राय, बलजीत सिंह, प्रणव विश्वास सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!