Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशासन द्वारा पौध जोतने पर तत्काल रोक, किसानों को मिली राहत सबहेडिंग: भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क ने सरकार व जिलाधिकारी का जताया आभार

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर तहसील गदरपुर में क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा धान की पौध जोतने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क ने बताया कि किसानों की तैयार पौध को जोते जाने की सूचना से किसानों में चिंता और आक्रोश की स्थिति बन रही थी। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन से वार्ता की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अब पौध जोतने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी गई है। साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि जिन किसानों ने धान की पौध तैयार कर रखी है, वे उसे लो लैंड (Low Land) क्षेत्रों के किसानों तथा उत्तर प्रदेश के अन्य किसानों को आसानी से बेच सकेंगे।
इसके अलावा बैठक में यह भी सहमति बनी कि लो लैंड क्षेत्र की तत्काल जांच कर किसानों को धान लगाने की अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक हानि न हो।
भारतीय किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा लिया गया यह कदम सराहनीय है और इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement