Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भराड़ीसैंण में बजट सत्र के दौरान विधायक अरविंद पांडे रहे मौजूद

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गैरसैंण। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में चल रहे बजट सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने साथी विधायकों के साथ सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा की गई।
विधानसभा में प्रस्तुत बजट पर विचार-विमर्श के दौरान विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकास को नई गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा रहा है। विधायक पांडे ने विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधानों से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement