


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। आपास स्थिति में फंसने वाले लोग भारतीय दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार कुवैत में रहने वाले भारतीय नागरिक आपात स्थिति में व्हाट्सएप नंबर 96565501946 पर संपर्क community.kuwait@mea.gov.in ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या साझा कर सकते हैं। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट indembkwt.gov.in पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है। इसी तरह सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697 जारी किया गया है। सऊदी अरब के भीतर से कॉल करने पर नागरिक टोल फ्री नंबर 8002471234 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
वहीं बहरीन में रहने वाले के लिए 97339418071 और 97338400433 नंबर जारी किए गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किसी प्रकार की समस्या आने पर भारतीय नागरिक 971-2-4492700 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित दूतावासों की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन ने विदेशों में रह रहे भारतीयों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय इन आधिकारिक संपर्क माध्यमों का उपयोग करें। इससे दूतावास स्तर पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने यह भी कहा कि इन संपर्क माध्यमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।
