Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

थाना गदरपुर में बिजली चोरी का दर्ज मुकदमा निपटाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

दिनेशपुर। ASI अनवर अहमद को शिकायतकर्ता से ₹15000 रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का सख्त एक्शन — थाना दिनेशपुर में तैनात उपनिरीक्षक अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

मुख्यमंत्री उत्तराखंड की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागू करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा थाना दिनेशपुर में तैनात उपनिरीक्षक अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद पुलिस में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार अथवा कदाचार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement