Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर में सघन अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर में सघन अभियान चलाया, प्रतिष्ठानों पर किया औचक निरीक्षण

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित  मोहन पांडे,खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य एवं पंकज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मिष्ठान भंडारों एवं स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अशोका स्वीट्स, kathpal स्वीट्स, निरंकार डेयरी सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर में सघन अभियान चलाया, प्रतिष्ठानों पर किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मावा का एक नमूना, दूध, घी आदि के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय के निर्देश दिए गए। बिना पंजीकरण या लाइसेंस के खाद्य कारोबार करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर कठोर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे खाद्य पदार्थों के क्रय बिलों पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित करें तथा बाहरी प्रदेशों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत/लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदें। साथ ही दैनिक क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड संधारित करने के भी निर्देश दिए गए।

   विभाग ने आम जनमानस से अपील की है कि खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, उपभोग की अंतिम तिथि तथा खाद्य लाइसेंस अवश्य जांच लें। निम्न गुणवत्ता या मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा सकती है।

Advertisement
Advertisement