Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार, स्वास्थ्य दुष्परिणाम व निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी गई जानकारी
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


गदरपुर। दिनांक 07/02/2026 को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के माननीय सचिव श्री योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देशन में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया नं. 1 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल श्री नरेंद्र कुमार जोशी ने की।
कार्यक्रम का विषय “महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस” रहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 6 फरवरी को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रायोजित यह दिवस इस हानिकारक प्रथा के उन्मूलन, जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से समर्पित है। बताया गया कि विश्वभर में करोड़ों महिलाएँ और बालिकाएँ इससे प्रभावित रही हैं तथा इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन माना गया है। इसके तात्कालिक एवं दीर्घकालिक स्वास्थ्य दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला गया।
इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। स्थायी लोक अदालत, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री राकेश कुमार सुखीजा, प्राविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारों एवं सामाजिक जागरूकता विषयों पर जानकारी प्रदान की।
छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार, स्वास्थ्य दुष्परिणाम व निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी गई जानकारी
छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार, स्वास्थ्य दुष्परिणाम व निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी गई जानकारी
Advertisement
Advertisement