




9917322413
गदरपुर। दिनांक 07/02/2026 को माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार आदेश संख्या 108/25-26 के अनुपालन में न्यू ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज, पिपलिया नंबर 1, गदरपुर में महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विधान मंडल द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्राविधिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी—कुंवर सिंह, मीना, सोनामती घोष एवं कुमारी दीपा ने छात्र-छात्राओं को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जागरूकता सत्र में महिला जननांग विकृति के दुष्परिणामों, इससे जुड़े मानवाधिकार पहलुओं तथा सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, नालसा टोल फ्री नंबर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में कुल 78 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन टीम संख्या 6, तहसील गदरपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
