Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टनकपुर में विकास की नई धारा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर सहित ₹500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास









कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

टनकपुर। जनपद चम्पावत के टनकपुर में आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा विकास को नई गति देते हुए शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत ₹107 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही ₹85 करोड़ की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर के कार्यों का भी विधिवत शुभारम्भ किया गया।
टनकपुर में विकास की नई धारा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर सहित ₹500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
टनकपुर में विकास की नई धारा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर सहित ₹500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने ₹319 करोड़ से अधिक की लागत वाली कुल 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। इन परियोजनाओं में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत संरचना व जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिनसे कुमाऊँ क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को नया बल मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भी माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ सहभागिता कर श्रद्धालुओं व स्थानीय जनमानस के बीच आत्मीय संवाद हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा   सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। शारदा कॉरिडोर परियोजना पूर्ण होने पर टनकपुर राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख आस्था व पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित होगा।
Advertisement
Advertisement