Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था पर कसा शिकंजा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

काशीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किल काशीपुर व बाजपुर के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा प्रदत्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा, आगामी त्योहारों, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट व प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने को कहा।
देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था पर कसा शिकंजा
समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल को लगातार सक्रिय, सतर्क और क्षेत्र में प्रभावी गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे।