Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे लोगों द्वारा लोगों को निर्वाचन सूची में अपना नाम जुड़वाने को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

   इसी क्रम में लोगों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले युवा समाजसेवी मुकेश भगत मिक्की ने लोगों से अपील की है कि 15 जनवरी तक व्यक्ति निर्वाचन सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वा ले।

   इस दौरान समाजसेवी मिक्की ने बताया कि जो भी व्यक्ति निर्वाचन सूची में अपना नाम जुड़वाना, किसी प्रविष्टि में संशोधन या किसी व्यक्ति के नाम के संबंध में आपत्ति दर्ज कराना चाहता है तो वह अपना दावा, आपत्ति निर्धारित प्रारूप (फार्म) में 15 जनवरी तक नगर पालिका, तहसीलदार कार्यालय मे करवा सकता है। पालिका ने  वार्ड वार वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू कर दिया है।

   बताया कि संविधान के तहत प्रत्येक 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले भारत के प्रत्येक नागरिक को वोट बनवाने का अधिकार है।

   

Advertisement