Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। लालपुर के रहने वाले बलदेव सिंह के बेटे सन्नी (17) की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त उसे बुलेट पर बिठाकर ले गया था। परिजनों ने युवक के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है। दोस्त का आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

    मंगलवार को मलसा गांव का एक युवक सन्नी अपनी बुलेट कहीं ले गया था। शाम छह बजे किसी ने लक्की सिंह को बताया कि उनके भाई सन्नी को चोट लगी है और उसे काशीपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उनको सन्नी को जिला अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी हुई। जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि सन्नी के सीने पर गोली लगी है और उसने दम तोड़ दिया है।

   सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार और थाना पंतनगर प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी मय फोर्स जिला अस्पताल पहुंचे। यहां लक्की सिंह ने कहा कि सन्नी की धोखे से ले जाकर हत्या की गई है। गोली भाई के सीने से सटाकर मारी गई है। उसका कहना है कि सन्नी की किसी से रंजिश नहीं है। परिजनों ने मलसा गांव के ही दोनों सगे भाइयों पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

   जानकारी के अनुसार सन्नी तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसका सबसे बड़ा भाई न्यूजीलैंड में काम करता है, जबकि दूसरा भाई पिता के साथ वाहन चलाने का काम करता था।

    परिजनों ने आरोप लगाया है कि सन्नी के साथ गए एक युवक का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा हैं। इसके बावजूद लापरवाही का मामला बताकर लीपापोती की जा रही है। मामलेे को हथियार के साथ छेेड़छाड़ के साथ जोड़ के दिखाया जा रहा है। युवक के दोस्तों का कहना है कि युवक ईएसआई अस्पताल में पार्ट टाइम जॉब करता था।

    स्कार्पियो कार से कुछ लोग लड़के को अचेत हालत में गदरपुर रोड स्थित निजी अस्पताल लाए थे लेकिन डॉक्टर ने दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा तो वे उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद एक अधिवक्ता लड़के को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के सीने में छेद बना हुआ है और अभी स्पष्ट नहीं है कि ये गोली लगने का है। फिलहाल युवक की मौत की वजह के साथ ही उसे निजी हॉस्पिटल छोड़ने वाले युवकों को चिह्नित किया जा रहा हैं। इन युवकों से पूछताछ के बाद ही सही घटना सामने आ सकेगी – मनोज कत्याल, एसपी सिटी, ऊधमसिंह नगर

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।