Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर के आदेश, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं अपराध के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण में संदिग्धों की चेकिंग व उनके विरुद्ध करवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09/1/2024 को मुखबिर की सूचना पर सरदार नगर अंडरपास के पास से गुरुदेव पुत्र जागीर सिंह निवासी नरसिंह माजरा नंदपुर थाना गदरपुर के पास 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

   अभियुक्त से अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर इसके जुर्म से अवगत करते हुए दिनांक09/01/2024 समय 14.55 बजे हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर पर FIR NO 14/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

   पुलिस टीम में कांस्टेबल 717 ललिता प्रसाद, होमगार्ड दीपक शर्मा मोजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।