Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी गदरपुर का एक प्रतिनिधि मंडल नवीन मंडी में शेष बची दुकानों के आवंटन एवं अन्य समस्याओं के सम्बंध में मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू से मुलाकात की।।   

    आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल गगनेजा के नेतृत्व में आढ़ती व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल हल्द्वानी में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू एवं प्रबंध निदेशक बीएस चलाल से मिला। प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें अवगत करवाया गया कि नवीन मंडी में अभी शेष 20 आढ़ती व्यापारियों को दुकानें आवंटित नहीं की गयी है। दुकानों का शीघ्र आवंटन किया जाए, इसके अतिरिक्त मंडी में शैड निर्माण, फड़, कैन्टीन आदि अन्य समस्या जैसे पुरानी मंडी को अवमुक्त किये जाने की भी मांग की गयी।

    इस सम्बंध में मंडी परिषद अध्यक्ष ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनिल गगनेजा, टीकम खेडा आलोक सरना, मुकेश भुसरी, विजय भुड्डी, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement