Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन ने नगर में रैली निकालकर सकेनिया मोड़ स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यलय पर  जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित 7सूत्रीय एक ज्ञापन सौंपा।

भोजन माताओं ने निकाली रैली, सीएम के नाम बीजेपी जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा को सौपा ज्ञापन

   सोमवार को अनाज मंडी में एकत्र हुई सैकड़ो की संख्या में भोजन माताओं द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष केलाखेड़ा महेंद्र कालड़ा के नेतृत्व में रैली निकालते हुए अपनी सात सूत्रीय मांगों के संबंध में एक ज्ञापन गुंजन सुखीजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन की जिलाध्यक्ष रेखा राणा ने बताया कि पिछली सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए भोजन माताओं का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 5000 करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक इस संबंध में कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

   उन्होंने सात सूत्री मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 23 नवंबर 2021 की कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार ने भोजन माताओं का मानदेय मात्र एक हजार रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया है इसका विरोध करते हुए न्यूनतम 5000 मासिक मानदेय दिए जाने,भोजन माताओं के नियुक्ति पत्र सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी किये जाने,निजी कारणों से या एनजीओ में मध्यार् िंभोजन नहीं दिया जाने,भोजनमाताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित होने तक न्यूनतम वेतन 18000 रूपये दिये जाने, राज्य में बंद किये जा रहे स्कूलों पर रोक लगाएजाने,सेवानिवृत्ति पर भोजन माताओं को ग्रेच्युटी एवं पेंशन दिये जाने,भोजन माताओं को राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा पीएफईआईद्ध से जोड़े जाने मांगे शामिल हैं । वही ज्ञापन की प्रति प्राप्त करते हुए गुंजन सुखीजा ने भोजन माताओन को आश्वासन दिया कि अति शीघ्र मुख्यमंत्री से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

   इस दौरान जिला सचिव प्रभुशरण सिंह, उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन,संध्या सरकार हरनाम कौर, सुधा, संजिता, रामवती, परमेश्वरी, उर्मिला, पारुल दास, तेजवती, छाया देवी, आसमा, फूलवती, सरोज, रीना, यशोदा, प्रेमवती, बसंती वैद्य, किरण, पुष्पा, माया, सुनीता, परमजीत कौर, रेखा, संगीता, राजो, क्रांति, निशा, सुखविंदर कौर, लाजो, चंद्रावती, मंजीता, रुक्मणी, सोमवती, दयावती आदि शामिल रहीं।

Advertisement
Advertisement