Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के एनएच-74 पर शनिवार सुबह सिरौली के सामने एक कार और पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नेपाली मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, टैक्सी कार चालक शुक्रवार रात दिल्ली से नेपाली मूल के यात्रियों को लेकर बनबसा के लिए निकला था। शनिवार सुबह करीब 5:20 बजे सिरौली के पास उनकी कार गलत साइड से आ रही पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में 47 वर्षीय जयंती भट्ट पत्नी दीपकराज भट्ट निवासी भागेन दौरा निकट काठमांडू (नेपाल) के रूप में हुई। वहीं में गणेश भुल पुत्र भगत सिंह निवासी लंकिचूहा जिला कैलाली (नेपाल), करण सिंह पुत्र ठगी सिंह निवासी महेंद्रनगर (नेपाल), सुभाष भट्ट राय पुत्र हरीश भट्ट राय निवासी अटरिया (नेपाल) और प्रीति भट्ट पुत्री दीपकराज भट्ट निवासी भागेन दौरा निकट काठमांडू (नेपाल) घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसआई दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मामूली रूप से घायल गणेश भुल को किच्छा सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement