Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

भाजयुमो की बाइक रैली का आयोजन रहा सफल

गदरपुर। भारतीय युवा मोर्चा मंडल सशक्तिकरण अभियान गदरपुर द्वारा क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। 1000 से अधिक बाइकों के साथ सरदार नगर मोड़ स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए कृष्णा पेट्रोल पंप पर रैली का समापन हुआ।

भाजयुमो की बाइक रैली का आयोजन रहा सफल
       सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हाथ व बाइकों में झण्डा लेकर भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ, अरविन्द पाण्डेय जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में पुनः भाजपा के परचम को लहराने को लेकर जनादेश की अपील की। ताकि भारत देश विकसित देश में सर्वश्रेष्ठ पायदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खड़ा हो और हर भारतवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करें, क्योंकि तकनीकी शिक्षा, सैन्य और प्रत्येक क्षेत्रो में अथाह शक्तियों को बढ़ाने का कार्य मोदी सरकार के नेतृत्व में बहुत तेजी से हुआ है। जिसके बदौलत पूरे विश्व में भारतवर्ष के नाम का डंका बज रहा है।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुनि भुसरी द्वारा बीते कई दिनों से 4 जनवरी को निकालने वाली बाइक रैली की तैयारी की जा रही थी जिसमे 1101 बाईको के साथ रैली निकालने का लक्ष्य रखा गया था, आज बृहस्पतिवार 4 जनवरी को अन्नपूर्णा राइस मिल पर सुबह 10 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों का जामवाड़ा लगना शुरू हो गया देखते ही देखते हजारों लोगों का हुजूम मुनी भुसरी के प्लांट पर लग गया जिसे देख कर मुनि भुसरी भी गदगद नजर आए। रैली में शामिल हुए विधायक अरविंद पांडे ने कहा ये छोटे भाई मुनि भुसरी की मेहनत और लगन के कारण ही इतनी संख्या में पब्लिक पहुंची है और मिशन 2024 में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम फिर से लहराएगी।
       इस दौरान रैली में अतुल पांडे, हिमांशु सरकार, तरुण दुबे, गौतम पपनेजा, राकेश भुड्डी, संतोष गुप्ता, राजीव पपनेजा, हनुमत भुड्डी, रवि पाल, चकित हुड़िया, रोहित सुदामा, पंकज सेतिया, संदीप बत्रा, राजेश गुंबर, छोटे लाल, मो रिजवान, प्रताप सिंह, अभिषेक गुंबर, संतोष श्री वास्तव, पूरन सिंह, अशोक हुड़िया, कुणाल, धमेंद्र, आकाश, मानस, मनोहर, संजीव, अनुज, मनोज, सन्नी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement