Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। पांच साल की एक बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को झाड़ियों में ले गया। बच्ची के चीखने और रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मोदी मैदान से आगे ढिल्लो फार्म के पास झाड़ियों से लगभग पांच साल की बच्ची की रोने और चीखने की आवाज आ रही थी। इसके बाद पास में ही निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर और लोग मौके पर पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची के साथ झाड़ियों में पाया गया।

Advertisement
Advertisement

    लोग उसे पकड़ पाते, उससे पहले ही आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बच्ची कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। किसी को नहीं पता कि बच्ची कौन है और कहां की रहने वाली है। लोगों ने बच्ची को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Advertisement
Advertisement