Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:-सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। सालों बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अच्छे दिन आते दिखाई नही दे रहे हैं। लोगों की तबीयत दुरुस्त करने वाले स्वास्थ्य विभाग की स्वयं तबीयत सही होने का नाम नही ले रही है, यह बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने धरना प्रदर्शन के दौरान कही।
आपको बताते चले कि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में गदरपुर विधानसभा के अन्तर्गत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिये आज दूसरे दिन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गदरपुर के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित साकेतिक धरना प्रदर्शन कर स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत 06 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की है।

कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज आते है, डाॅक्टरों व मशीनों की कमी के कारण की वजह से उन्हें पर्याप्त इलाज नही मिल पाता है, जिसके कारण कभी कभी मरीजों को बाहर के निजी अस्पतालों में उन्हें इलाज करवाना पड़ता है, इतना ही नहीं कई बार तो अस्पताल में मशीनों व डाक्टरों की कमी से रेफर करते हुए मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं, ऐसे में जहां एक ओर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी जेबें भी ढीली हो रही हैं। स्वास्थ्य सेवायें बिल्कुल ठप दिखती दिखाई दे रही है।
      वही उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्र्रो को खोला जायें, जिससे गरीब वर्ग के साथ हर वर्ग के लोगों को कम कीमत पर अच्छी दवा प्राप्त हो सके। सुभाष व्यापारी ने कहा कि प्रस्तावित ब्लड बैंक को जल्द से जल्द खोला जायें, जिससे रक्त के लिये लोगों को एक शहर से दूसरे शहर में न जाना पड़े।
    धरना देने वालों में शोएब, मौ. शालीम, राजीव, ताहिर, रिहासत, नजाकत, शकील अहमद्, हिमांशु कुमार, मौ. शालीम, अजायब सिंह, विराज, सुशील भक्त, राधवेन्द्र सिंह, चेतन काण्डपाल, नजीम अहमद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।