Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

हरिद्वार (संवाद सूत्र)। हरिद्वार में दीपावली से पहले प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर बृहस्पतिवार को ज्वालापुर क्षेत्र की लोधा मंडी, पीठ बाजार में एसडीएम की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापे मारे। यहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। मालिक से जब भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा सका।

अधिकारियों के अनुसार, मकान से बरामद पटाखों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ढोने के लिए कई वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह मकान लंबे समय से गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

 टीम ने लाइसेंस न मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement