Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने अमृत योजना के कार्यों में सुस्ती पर शुक्रवार को पेयजल सचिव को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने दूरभाष पर भी सचिव से वार्ता करके स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। वहीं पत्र में पेयजल सचिव को बताया कि वर्ष-2015 में शुरू हुई अटल मिशन फॉर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र के पांच जोन में 61.07 करोड़ की लागत से जलापूर्ति के कार्य प्रस्तावित किए गए थे। इन कार्यों की जिम्मेदारी पेयजल निर्माण निगम, काशीपुर को सौंपी गई थी। बताया काम पूरा होने के बाद योजनाओं को जल संस्थान, रुद्रपुर को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया विगत चार वर्षों से लंबित है।

    जिससे हजारों नागरिक जल संकट से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि जल संस्थान, रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता इन योजनाओं को अपने अधीन लेने से निरंतर इनकार करते आ रहे हैं, जिससे आमजन को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान योजनाओं में कई अनियमितताएं सामने आईं हैं। कई मोहल्लों में कच्चे जल कनेक्शन, नालियों के अंदर से गुजरती पाइप लाइनें, कम दबाव की आपूर्ति और पूरी तरह ठप जलसेवा जैसी समस्याएं व्याप्त हैं। कई परिवारों को आज तक जल कनेक्शन तक नहीं मिला है। इससे जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है और विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement