Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 5 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए ऊधम सिंह नगर डीएम नितिन सिंह भदौरिया द्वारा 05 अगस्त दिन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।  आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई विद्यालय इसका उल्लंघन करता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक बाहर न निकलने दें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान दें।

Advertisement
Advertisement